news-details
मौसम

हरियाणा के 6 जिलों में धुंध,11 में ऑरेंज अलर्ट:हिसार में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, नारनौल-सिरसा समेत 5 जगह तापमान 10 डिग्री से नीचे

Karni Kharyana :-

हरियाणा के 6 जिलों में रविवार सुबह धुंध छाई। इनमें जींद, सोनीपत, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। हिसार के बालसमंद में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। सोनीपत में बारिश का पानी अभी भी खेतों में खड़ा है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सिरसा का 8, भिवानी का 8.9 और हिसार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जिलों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं।

मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में आज से ठंड की थर्ड डिग्री यानी ट्रिपल अटैक शुरू होगा। घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे और कोल्ड वेव का असर रहेगा। 2 जनवरी तक मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है।

news-details

नारनौल यूनिवर्सिटी के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी और हरियाणा और दिल्ली NCR के क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिसकी वजह से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अपना प्रचंड रूप ले लिया है।

29 दिसंबर से हवा की दिशा बदलेगी और उत्तरी इलाके में ठंड पूरा जोर दिखाएगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे 2025 की शुरुआत में ठंड का ट्रिपल अटैक होगा।

डॉ. चंद्र मोहन के मुताबिक हरियाणा और दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से घना कोहरा छाएगा। दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

27 दिसंबर को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश और 5 जिलों (हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद और कैथल) में जमकर ओलावृष्टि हुई। इसके कारण सब्जी, सरसों, चने और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। किसानों ने सरकार ने मुआवजे की मांग भी की। एक दिन पहले शनिवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी जिलों के DC से खराब हुई फसल की रिपोर्ट मांग ली।

नायब सैनी ने कहा- तोशाम, बवानी खेड़ा, लोहारू, फतेहाबाद, रानियां, भट्टू कलां, नारनौंद, हांसी, महेंद्रगढ़, कनीना, हथीन, बावल में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की संभावना है। सभी DC को इस संबंध में जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान के आकलन के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाएगा।

वहीं हरियाणा के सभी स्कूलों में 15 दिन की छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं। यह छुटि्टयां 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी। 16 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश में कहा कि इन छुटि्टयों के दौरान CBSE, ICSE बोर्ड आदि के नॉर्म्स के अनुसार बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल के लिए स्कूल में बुलाया जा सकता है।

ये आदेश सरकारी और प्राइवेट, दोनों ही स्कूलों पर लागू होंगे। इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ स्कूल मुखियों और प्रभारियों को भी यह आदेश दिए गए हैं।

हरियाणा के 6 जिलों में धुंध,11 में ऑरेंज अलर्ट:हिसार में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, नारनौल-सिरसा समेत 5 जगह तापमान 10 डिग्री से नीचे

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments