घर में घुसा फुफेरा भाई, बचाने आई पत्नी को धक्का मारकर गिराया, हत्यारा हिरासत में लिया
हरियाणा के फतेहाबाद में पशु व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। फुफेरे भाई और उसके साथियों ने पैसे के लेन-देन में उस पर चाकू से वार किया। घटना रतिया के लांबा गांव की है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर रिश्तेदार और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान विनोद कुमार (42) के रूप में हुई है। वह पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। लांबा गांव में विनोद के साथ वाले घर में उसका रिश्तेदार सुखदेव सिंह रहता है। दोनों का पैसे के लेनदेन का कोई मामला चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रतिया के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखदेव सिंह को हिरासत में ले लिया है।
हरियाणा में व्यापारी की चाकू से गला काटकर हत्या
0 Comments