पंचकूला
हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी पोर्टल बनाने वाले मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 3 आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और 2 आरोपी कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
"जांच में सामने आया है कि पोर्टल गोरखपुर से ही ऑपरेट हो रहा था। आरोपियों ने 77 लोगों से 22 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस ने पोर्टल और उससे संबंधित बैंक अकाउंट फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान नहीं बताई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
QR कोड और पोर्टल बंद कराया: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के मेंबर भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 4 जून को फर्जी पोर्टल बनाने की सूचना मिली थी। हमने तुरंत सेक्टर-20 स्थित साइबर थाने में इसकी शिकायत दी। पोर्टल पर जो OR कोड था, वह भी साथ में बंद कर दिया गया है। साथ ही उस बैंक अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है। कोई उसमें से पैसे नहीं निकलवा पाएगा।
14 लाख का फर्जीवाड़ा नहीं हुआ: DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। ठगों ने 29 मई को CET का फर्जी पोर्टल बनाया था। पोर्टल पर छात्रों से कुछ जरूरी जानकारी लेकर फीस जमा करवाई और रजिस्ट्रेशन दिखा दिया। इन्होंने 77 लोगों से 22 हजार रुपए ठगे। 14 लाख के फर्जीवाड़े वाली बात गलत है।
CET के रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी पोर्टल बनाने वाले मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
0 Comments