हरियाणा के नूंह जिले में दोपहर साढ़े 12 बजे ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा नल्हड़ेश्वर (नल्हड़) मंदिर में जलाभिषेक के साथ शुरू हुई। अब यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर जा रही है। यहां से यात्रा शिंगार गांव के श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में जाएगी। यहीं पर यात्रा समाप्त होगी। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।
ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ डॉक्टर डॉ. उमर अहमद इलियासी जलाभिषेक के लिए नूंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित किया जाए। इसमें हम सब के प्राण हैं। उधर, प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम भी जलाभिषेक करने पहुंचे।
वहीं, यात्रा से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई। शरारती तत्वों ने रविवार-सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक मजार में तोड़फोड़ कर दी। यह मजार नूंह के तावड़ू कस्बे में है।
DC विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मौके पर SDM और DSP ने जांच की है। आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। माहौल पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।
हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा:मंत्री पहुंचे; इंटरनेट, स्कूल-बाजार बंद
0 Comments