9 जिलों के लिए चेतावनी; गुरुग्राम में 5 घंटे बाहर न निकलने की एडवाइजरी
हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच, मौसम विभाग ने इस साल पहली बार राज्य में लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के लिए है। वहीं, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि 14 जून तक प्रदेश में लू चलेगी। इस दौरान अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से अधिक हो जाएगा। मंगलवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया।
उधर, गुरुग्राम के DC अजय कुमार ने लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं। वह चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हरियाणा में इस साल पहली बार हीटवेव का 9 जिलों में रेड अलर्ट
0 Comments