एशियाई कुराश चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते 2 गोल्ड, 6 रजत व 10 कांस्य पदक
हरियाणा के खिलाड़ी अब कुराश खेल में भी बना रहे है अपनी मजबूत पकड़ : दिलावर सिंह ठेकेदार
भिवानी, 05 अगस्त : दक्षिण कोरिया के चियोंगजू में ---- को आयोजित एशियाई कुराश चैंपियनशिप-2025 में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस चैंपियनशिप में हरियाणा टीम ने कुल 18 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है.
इन पदकों में 2 स्वर्ण, 6 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि हरियाणा को मिले दोनों स्वर्ण पदक बेटियों ने दिलाए। सिमरन और खुशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा कुराश एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिंह ठेकेदार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार राणा और महासचिव सोमबीर पावडिय़ा ने इस सफलता के लिए सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी कोच शक्ति सिंह, अजय कुमार, विकास मलिक, संदीप डीपीई और अनिल अहलावत की देखरेख में अभ्यास करते हैं. यह जीत उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरन व 57 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी सैनी ने स्वर्ण पदक, 38 किलोग्राम भार वर्ग में अधी, 42 किलोग्राम भार वर्ग में आयन संधु, 48 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी, 71 किलोग्राम भार वर्ग में इंदर आकाश, 77 किलोग्राम भार वर्ग में तरूण व 83 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंश ने रजत पदक तथा 52 किलोग्राम भार में पूजा मलिक, 46 किलेाग्राम भार वर्ग में योगेश, 50 किलोग्राम भार वर्ग में नकुल कुमार, 65 किलोग्राम भार वर्ग में गौतम, 71 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक, 77 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद, 90 किलोग्राम भार वर्ग में पारस तथा 120 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन ने कांस्य पदक हासिल किया।
हरियाणा कुराश एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिंह ठेकेदार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार राणा और महासचिव सोमबीर पावडिय़ा ने कहा कि कुराश, कुश्ती का एक पारंपरिक रूप है जिसकी उत्पत्ति मध्य एशिया में हुई थी।
यह जुडो और कुश्ती के समान एक मार्शल आर्ट है, जहां खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी को पटकने की कोशिश करते हैं। कुराश में बेल्ट पकडऩा और फेंकना महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने कहा कि इस खेल में अब हरियाणा के खिलाड़ी भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत हरियाणा के लिए एक गर्व का क्षण है, जो यह साबित करता है कि प्रदेश के युवा, विशेषकर बेटियां, खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं।
हरियाणा कुराश एसोसिएशन की तरफ से सभी खिलाडिय़ों व उनके माता-पिता व कोचों को बधाई दी।
दो गोल्ड सहित 18 पदक जीतकर कुराश खिलाडिय़ों ने बढ़ाया हरियाणा का मान
0 Comments