news-details
राजनीति

इनेलो की कार्यकारिणी बैठक में गरजे अभय चौटाला

Raman Deep Kharyana :-

भाजपा-कांग्रेस मिलीभगत से चला रहे हैं भाई-भतीजावाद, जनता से किया विश्वासघात


भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने वाला असली व्यक्ति भूपेंद्र हुड्डा है: चौ. अभय सिंह चौटाला


25 सितंबर की रोहतक रैली इनेलो के लिए एक शक्ति प्रदर्शन का मंच होगी जो पार्टी के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगी: रामपाल माजरा


कैथल/चंडीगढ़, 29 जुलाई। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक आरकेएम पैलेस कैथल में आयोजित की गई। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा भाजपा सरकार और विपक्षी कांग्रेस दोनों पर तीखे हमले बोले।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में प्रशासन, न्याय व्यवस्था और सरकारी नियुक्तियों पर पूरी तरह से भाई-भतीजावाद हावी हो चुका है। अभय चौटाला ने खास तौर पर भाजपा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे की नियुक्ति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस नियुक्ति का विरोध इनेलो के साथ-साथ पूर्व आईएएस एसोसिएशन ने भी खुले तौर पर किया, लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर एक शब्द भी नहीं बोला।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्ता से जुड़े लोगों के परिवार के लोग ही न्यायिक प्रणाली में शामिल होंगे, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा?। इनेलो प्रमुख ने कहा कि भाजपा बार-बार भाई-भतीजावाद खत्म करने की बात करती है, लेकिन एएजी (एडिशनल एडवोकेट जनरल) की सूची सरकार ने जारी की है, उसमें अधिकांश लोग भाजपा नेताओं के रिश्तेदार, बेटे व सगे संबंधी हैं।

यह दिखाता है कि भाजपा खुद उसी व्यवस्था को पोषित कर रही है जिसका वो विरोध करने का ढोंग करती है। अभय चौटाला ने विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पिछले 11 सालों से भाजपा की मदद कर रहे हैं। भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने वाला असली व्यक्ति भूपेंद्र हुड्डा है।


सीएम डम्मी, सत्ता में बदलाव अब निश्चित

इनेलो नेता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी सीएम बताते हुए कहा कि अगर वे असली ताकत रखते हैं तो किसी भी बड़े अफसर का तबादला करके दिखाएं। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के पूर्ण अभाव और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार की निंदा की।


भाई बहन को कौथली देने नहीं जा सका

चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने सीईटी परीक्षा के नाम पर आमजन, खासकर कांवड़ यात्रा व कौथली की पारंपरिक मान्यताओं से खिलवाड़ किया है। एक भाई अपनी बहन को कौथली देने नहीं जा सका क्योंकि सरकार ने सीईटी परीक्षा के चलते रास्ते बंद करवा दिए। यह आम जनता की भावनाओं का अपमान है।


25 सितंबर को रोहतक में इनेलो की ऐतिहासिक रैली का आह्वान

अभय चौटाला ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को जागरूक किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली इनेलो की रैली के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने दावा किया कि यह अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी, और यह रैली आने वाले सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगी।


इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो अब खुलकर भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ सडक़ों पर उतरने की तैयारी कर चुकी है। भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था, जनभावनाओं का दमन और प्रशासनिक विफलताओं को इनेलो आने वाले चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाएगी। 25 सितंबर की रोहतक रैली इनेलो के लिए एक शक्ति प्रदर्शन का मंच होगी जो पार्टी के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगी।

इनेलो की कार्यकारिणी बैठक में गरजे अभय चौटाला

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments