हरियाणा और राजस्थान के बीच लंबे समय से चले आ रहे जलभराव और यमुना जल बंटवारे के विवाद जल्द सुलझ सकते हैं। इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच फोन पर विस्तृत बातचीत हुई।
बातचीत में यह तय किया गया कि राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र की जल निकासी और यमुना जल बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर दोनों राज्य मिलकर समाधान की दिशा में काम करेंगे।
इस सहमति से दोनों राज्यों के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में जलभराव की समस्या के साथ-साथ यमुना जल बंटवारे से जुड़ा ऐतिहासिक विवाद भी सुलझने की उम्मीद है।
बताते चलें कि भिवाड़ी का भौगोलिक स्वरूप ऐसा है कि वहां का बारिश का पानी स्वाभाविक रूप से हरियाणा की ओर बहता है। मानसून के दौरान जल निकासी में बाधा उत्पन्न होने से भिवाड़ी के उद्योगों और रिहायशी इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। बातचीत के दौरान इस मुद्दे को हल करने के लिए दोनों मुख्यमंत्रियों ने तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर स्थायी समाधान के लिए सहयोग पर जोर दिया।
राजस्थान सरकार ने भिवाड़ी के औद्योगिक जल को पूर्ण रूप से शोधित करने की व्यवस्था कर ली है। अब केवल शोधित जल की निकासी सुनिश्चित की जाएगी, जिसकी सख्त निगरानी भी होगी।दोनों नेताओं ने सकारात्मक चर्चा की।
हरियाणा-राजस्थान में जल विवाद जल्द सुलझेगा:दोनों CM की बातचीत में बनी सहमति, जल निकासी और यमुना बंटवारे पर जॉइंट प्लान तैयार होगा
0 Comments