news-details
बड़ी खबर

हरियाणा के नए गवर्नर ने अंग्रेजी में शपथ ली:प्रदेश के 19वें राज्यपाल बने अशीम घोष; पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष रह चुके

Raman Deep Kharyana :-


प्रो. अशीम घोष ने सोमवार को हरियाणा के 19वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। घोष ने अपनी शपथ का भाषण अंग्रेजी में पढ़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे। घोष को बंडारू दत्तात्रेय की जगह राज्यपाल बनाया गया है। 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके नाम की घोषणा की थी। घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

हरियाणा के नए गवर्नर ने अंग्रेजी में शपथ ली:प्रदेश के 19वें राज्यपाल बने अशीम घोष; पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष रह चुके

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments