news-details
बड़ी खबर

विकसित भारत बनने में देश के प्रतिभावान युवा-युवतियों की होगी अहम भूमिका :- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

Raman Deep Kharyana :-

रोहतक, 11 मई : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में देश के प्रतिभावान युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

महिपाल ढांडा आज दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट रोहतक के वार्षिक कला प्रदर्शनी अवार्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कला प्रदर्शनी में हर विषय को गहराई से छुआ है। अद्भुत व अकल्पनीय कल का यहां प्रस्तुतीकरण किया गया है, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि दादा लख्मीचंद जैसे ऐसे महान व्यक्ति के नाम से विश्वविद्यालय का नाम रखा गया है, जिसका पूरे विश्व में कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि दादा लख्मीचंद ने देश की प्रतिभा को निखारने का काम किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को उनके हुनर का लाभ मिले यह विश्वविद्यालय प्रशासन को सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने कहा कि यहां से डिग्री प्राप्त करके जाने वाले विद्यार्थियों का रोजगार सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर दादा लख्मी चंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, कुलसचिव डॉ. गुंजन मालिक, डीन अकादमिक डॉ अजय कौशिक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, सुखबीर चंदोलिया, आशा रानी, अंकुश बिड्डïू, विकास रोहिल्ला, ईश्वर सिंघल, विकास बंसल, रवि नागपाल, स्वराज हुड्डा, वजीर खोखर तथा सभी संकाय समन्वयक और दृश्य कला विभाग के संकाय सदस्य भी मौजूद थे।

विकसित भारत बनने में देश के प्रतिभावान युवा-युवतियों की होगी अहम भूमिका :- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments