यमुनानगर में हुई प्रधानमंत्री मोदी की रैली में बड़े घोटाले का आरोप, RTI एक्टिविस्ट ने किए कई खुलासे
यमुनानगर जिले के कैल गांव में 14 अप्रैल 2025 को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली पर RTI एक्टिविस्ट चिराग सिंघल ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि RTI में जानकारी मिली है कि 3 हजार पत्रकारों ने इस रैली को कवर किया है, जबकि रैली में 200 से 300 ही पत्रकार पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए 4 लाख 50 हज़ार रुपए का खाना और अन्य लोगों को साढे 95 लाख रुपए का खाना RTI के तहत पूरी जानकारी में सामने आया है। इसके अलावा रैली में 9 करोड़ 78 लाख रुपए का खर्च बताया गया है जो जांच का विषय है।
RTI एक्टिविस्ट चिराग सिंघल ने बताया कि RTI के जरिए पता चला है की रैली में 9 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किए गए।
आरटीआई में जानकारी मिली है कि रैली में बताया कि 3 हजार पत्रकारों ने इस रैली को कवर किया और करीब 4 लाख 50 हज़ार का खाना पत्रकारों को खाना खिलाया गया।
वहीं 95 लाख 50 हज़ार रुपए का खाना अन्य लोगों को भी खिलाया गया, जो कि गंभीर मुद्दा है। इसके जरिये बड़े घोटाला सामने आ सकता है।
यमुनानगर में हुई पीएम मोदी की रैली में बड़े घोटाले का आरोप....4 लाख 50 हजार का पत्रकार खा गए खाना
0 Comments