हरियाणा BJP के संगठन चुनाव का शेड्यूल तय कर दिया गया है। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मंडल कमेटियां बनाने के बाद मंडल चुनाव की शुरुआत होगी। 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के लिए वोटिंग का काम पूरा किया जाएगा। सूबे में 376 मंडल हैं, इन्हीं में चुनाव कराए जाएंगे।
देर रात मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन मंत्री, तीनों प्रदेश महामंत्री शामिल रहे।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।। भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। डॉ. सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया, घनश्यामदास अरोड़ा, मूलचंद शर्मा और एडवोकेट वेदपाल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत अभी तक 41 लाख मेंबर बन चुके हैं। 8 नवंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। इस दौरान 50 नए मेंबर बनाने का लक्ष्य रखा गया था।
इस बार बीजेपी में मंडलों की नई सिरे से संरचना की गई है, जिसके तहत अब हरियाणा में बीजेपी के 376 मंडल हैं। मंडल फाइल होने के बाद सभी 376 मंडलों में संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
हरियाणा BJP के संगठन चुनाव का शेड्यूल:जनवरी के फर्स्ट वीक से होगी शुरुआत;15 जनवरी तक वोटिंग, प्रदेश में 376 मंडल
📜 You got a transaction from our company. Verify xmoanc , January 19, 2025
if7ja2