news-details
बड़ी खबर

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, सिवाच बने बराड़ा SDM, भारत भूषण को मिली MDA पंचकूला की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Raman Deep Kharyana :-

हरियाणा सरकार ने 4 एचसीएस बदले:सिवाच को बराड़ा उप मंडल अधिकारी लगाया; पंचकूला MDA भारत भूषण की जिम्मेदारी बढ़ाई


हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 4 एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति एवं ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार, कुरुक्षेत्र के जिला नगर आयुक्त, सतिंदर सिवाच को बराड़ा का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारत भूषण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा गृह विभाग में उप-सचिव नियुक्त किया गया है।

बराड़ा के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) अमन कुमार को कुरुक्षेत्र का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की उप-सचिव, हरप्रीत कौर को मॉडल संस्कृति स्कूल का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, सिवाच बने बराड़ा SDM, भारत भूषण को मिली MDA पंचकूला की अतिरिक्त जिम्मेदारी

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments