हरियाणा के चरखी दादरी में मेंबरशिप फॉर्म न भरने के विवाद में एक कार्यकर्ता ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष की धुनाई कर दी। आरोपी ने मारपीट कर उनके दांत तोड़ दिए। जिसके बाद घायल मंडल अध्यक्ष को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मारपीट के बाद उन्होंने तुरंत भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और दादरी से विधायक सुनील सांगवान से शिकायत की। हालांकि अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
वहीं इस मामले में आरोपी भाजपा के ही पूर्व जिला सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि मंडल अध्यक्ष उनसे मेंबर बनाने के बदले 2 हजार रुपए मांग रहे थे। उस वक्त वह नशे में थे और उन पर नुकीली चीज से हमला किया। पर्चा दर्ज न हो जाए, इसलिए वह अस्पताल जाकर ऐसे बयान दे रहे हैं।
सिविल अस्पताल में भर्ती भाजपा चरखी दादरी शहरी मंडल अध्यक्ष नीतीश ऐरन ने रविवार को बताया कि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं। बीती रात को वह इसी सिलसिले में पुराना बस स्टैंड पर मौजूद थे। उसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा।
उक्त व्यक्ति ने आते ही शहर मंडल अध्यक्ष नीतीश ऐरन से पूछा कि मेरा फॉर्म क्यों नहीं भर रहा। इस पर उन्होंने उक्त व्यक्ति को सक्रिय कार्यकर्ता के नियम बताने शुरू किए तो वह भड़क गया और उन पर हमला कर दिया। उनके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद मारपीट में उन्हें चोटें लगीं और दांत भी टूट गया। जिसके बाद वहां मौजूद दूसरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
जब उक्त हमलावर के फॉर्म न भरने के बारे में पूछा गया तो भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के आदेश पर केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं के ही फॉर्म भरे जा रहे हैं। उन पर हमला करने वाले व्यक्ति ने बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी का साथ नहीं दिया इसलिए उसका फॉर्म नहीं भरा गया था। उसे दूसरे पदाधिकारियों से बात करने की सलाह दी गई थी लेकिन उसने उस पर हमला कर दिया।
मंडल अध्यक्ष ऐरन ने कहा कि अभी तक हमलावर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन पार्टी के नेताओं को इससे अवगत करा दिया गया है। भाजपा के ही पदाधिकारियों पर इस प्रकार के हमले होना चिंताजनक है। उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक सुनील सांगवान सहित दूसरे नेताओं से इस प्रकार की घटनाओं का संज्ञान लेकर अंकुश लगाने की मांग की है।
भाजपा के पूर्व जिला सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि मंडल अध्यक्ष द्वारा उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। वह मंडल अध्यक्ष के पास सक्रिय कार्यकर्ता की पर्ची कटवाने के लिए गए थे, जिसकी निर्धारित 100 रुपए की ऑनलाइन फीस कटवा रखी थी।
मंडल अध्यक्ष ने मुझसे 2 हजार रुपए मांगे। उस दौरान वह शराब के नशे में थे और उसके हाथ में कुछ नुकीली चीज थी, जिससे मेरी कोहनी पर चोट मारी। विवेक ने बताया कि रात को समझौता हो गया था और वे दोनों घर चले गए थे। कहीं मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मैं केस दर्ज न करा दूं, इसके डर से वह सिविल अस्पताल में पहुंच गए। मैंने भी आज एमएलआर कटवा ली है।
हरियाणा में पूर्व सचिव ने BJP मंडल अध्यक्ष को पीटा:फॉर्म न भरने पर दांत तोड़ा; आरोपी बोला- मेंबरशिप के बदले 2 हजार मांगे
📆 You have received 1 notification # 873618. Read whk29l , January 19, 2025
ybwati