शीतल मान बनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस की प्रभारी, नियुक्ति पर शीतल मान ने जताया कुमारी शैलजा का आभार।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला ने पत्र जारी कर उत्तर प्रदेश के सभी 4 जोन के प्रभारीयो की लिस्ट जारी की, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जोन में 26 जिले आते हैं जिसके लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ विधानसभा से शीतल मान को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पश्चिमी जोन के प्रभारी दायित्व सौंपा गया।
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला द्वारा जारी इस पत्र में शीतल मान को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है शीतल मान ने अपने चयन को लेकर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया हैं शीतल मान ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद श्री राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद कुमारी शैलजा, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह खैरा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला का आभार व्यक्त किया है।
शीतल मान को मिली बड़ी जिम्मेवारी!
0 Comments