news-details
बड़ी खबर

ऐसी महिला को महिला सम्मान दिलाया गया जिसने 26 लोगो पर रेप के आरोप लगाकर अलग अलग मामले दर्ज करवाये

Raman Deep Kharyana :-


करनाल के पत्रकार आरक्षण उप्पल के अनुसार कल महिला दिवस पर CM नायब सैनी से जींद की एक ऐसी महिला को महिला सम्मान दिलाया गया जिसने 26 लोगो पर रेप के आरोप लगाकर अलग अलग मामले दर्ज करवाये और सभी झूठे पाए गए। FIR झूठी थी इसलिए इस महिला को 33 दिन की जेल भी हुई लेकिन CM से सम्मान दिलवाने का ये कृत्य किसने किया अभी तक इस मामले की जांच नहीं हुई। क्या ये जानबूझकर CM नायब सैनी की छवि को धूमिल करने के लिए किया गया या इसके पीछे की मंशा कुछ और है ? खास बात ये है कि जिस कमेटी ने उस महिला के नाम पर सहमति जताई उस कमेटी के सभी सदस्यों को पता था कि उस महिला के पूर्व में कारनामे क्या है लेकिन फिर भी सबको ऐसी क्या जल्दी थी कि उसे मुख्यमंत्री से महिला सम्मान दिलवाया गया ? क्या इस महिला की उपलब्धि यही तो नहीं थी कि इसने 26 लोगो पर रेप की झूठी अलग अलग FIR अलग अलग जिलों में करवाई थी ?

ऐसी महिला को महिला सम्मान दिलाया गया जिसने 26 लोगो पर रेप के आरोप लगाकर अलग अलग मामले दर्ज करवाये

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments