news-details
मौसम

मौसम अपडेट:- भीषण गर्मी के बीच आ रही राहत, आज से मैदानी के लू भरी दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना।

Raman Deep Kharyana :-


उत्तर-पश्चिम भारत में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी का असर बदस्तूर जारी है।

बीते कुछ दिनों से राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से झुलसा देने वाली लू की चपेट में हैं।

पंजाब में तापमान थोड़ा कम है, लेकिन गर्मी वहाँ भी तीव्र बनी हुई है।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे रातों में भी राहत नहीं मिल रही।

लेकिन आज 8 अप्रैल से मौसम में बदलाव की शुरुआत हो सकता है।

आज दोपहर बाद लगभग 3 से 4 बजे के बाद पश्चिम पंजाब, उत्तर राजस्थान और पश्चिम हरियाणा के इलाको मे मौसम बदलेगा।

इन राज्यों के जिलों जैसे फिरोज़पुर, भटिंडा, मानसा, मुक्तसर साहिब, फाज़िल्का, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़ आदि में दोपहर बाद बादलवाही बढ़ेगी, शाम को कहीं-कहीं गरज-चमक और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

बदलाव क्यों:- एक मध्यम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 9 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए बढ़ रहा है।

इस के शुरुआती प्रभाव से मैदानों की निचली वायुमंडलीय परतों में हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है।

पहले जहां शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाएं चल रही थीं, अब कुछ हिस्सों में पूरब और दक्षिण-पूर्व से आने वाली नमीयुक्त हवाएं सक्रिय हो गई हैं।

इन हवाओं ने निचली सतह पर नमी को बढ़ा दिया है।

जब ये नमी और गर्मी आपस में मिलती हैं, तो वायुमंडलीय अस्थिरता (atmospheric instability) बनती है।

इस से स्थानीय स्तर पर कंवेक्शन (convective activity) होता है, और इसी प्रक्रिया से गरज-चमक, धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं हल्की बौछारें देखी जाती हैं।

आगे क्या:- 9 अप्रैल से यह पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय हो जाएगा।

बादलों की सघनता बढ़ेगी, 9 से 13 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा, तेज़ आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना बन रहीं है।

अधिकतम तापमान में कल के बाद बड़ी गिरावट आएगी और अधिकांश क्षेत्रों में यह 39°C/38°C से नीचे आ सकता है, जिससे चल रही लू की तीव्रता में कमी आएगी।

आगे के अपडेट्स में ज़िलेवार बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का जोखिम और तापमान में गिरावट की पूरी जानकारी दी जाएगी।

मौसम अपडेट:- भीषण गर्मी के बीच आ रही राहत, आज से मैदानी के लू भरी दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना।

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments