गठबंधन पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन, हुए अभिभूत
सिरसा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को सिरसा पहुंचे जहां उनका अभिनंदन जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर किया। एएसपी अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने वालों में जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, शहरी अध्यक्ष राजेंद्र सरदाना, हाजी युसूफ खान, अकबर खान, कादिर खान, लक्की चौधरी, सुभाष फुटेला आदि शामिल थे। अपने स्वागत से अभिभूत आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर मेहता ने सभी जेजेपी एएसपी गठबंधन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि एएसपी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को रानियां में पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह व डबवाली हलके में गठबंधन प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला के समर्थन में रोड शो करेंगे व मतदाताओं से उनके समर्थन में वोटों की अपील करेंगे।
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पहुंचे सिरसा
0 Comments