हरियाणा में आज से तीन दिवसीय मैंगो मेला शुरू हो गया है। 32वें मैंगो मेले का मुख्यमंत्री नायब सैनी शुभारंभ करने वाले थे, लेकिन उन्हें जरूरी काम से गुजरात पड़ गया। अब इस मैंगो मेले का कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और श्याम सिंह राणा संयुक्त रूप से शुभारंभ करेंगे।
इस मेले में हरियाणा के अलावा 5 राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र के आम उत्पादकों और इस आप पर रिसर्च करने वालों को न्योता भेजा गया है।
मेले में इस बार मोदी मैंगो की जगह नूरजहां आम की किस्म ने सबका मन मोह लिया। इसका वजन एक किलो से ढाई किलो तक है। बड़े आम में नूरा और हाथी झूल भी चर्चा में रहे।
इसके अलावा हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और करनाल के बागवानी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भी मेले में आएंगे।
सरकार की तरफ से मेले में अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर के 1000 आम उत्पादकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मेले में दो ग्राम से लेकर ढाई किलो तक के आम की किस्में आती हैं।
हरियाणा में शुरू हुआ मैंगो मेला:सीएम सैनी का दौरा हुआ कैंसिल, मंत्री अरविंद शर्मा और श्याम सिंह राणा करेंगे शुभारंभ
0 Comments