news-details
सरकारी योजना

हरियाणा बिजली निगमों में कर्मियों के 18 हजार पद खाली

Raman Deep Kharyana :-

मैनपावर की कमी से बढ़ रहा वर्कलोड; 61 हजार मिलियन यूनिट की बिलिंग

हरियाणा में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इस तेजी से बढ़ती मांग के हिसाब से बिजली वितरण प्रणाली खुद को तैयार नहीं कर पा रही है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में कर्मियों- अधिकारियों के कुल 40 हजार 294 पद स्वीकृत हैं।

इनमें से केवल 21 हजार 575 पद ही भरे गए हैं। शेष 18 हजार 719 (46% ) पद आज भी खाली हैं।

प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था लगभग आधे मानव संसाधनों के सहारे चल रही है। यूएचबीवीएन में 179 हजार 56 स्वीकृत पदों में से 10 हजार 564 पद ही भरे गए हैं।

जबकि डीएचबीवीएन में 22 हजार 338 स्वीकृत पदों में से केवल 11 हजार 11 पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं।

हरियाणा बिजली निगमों में कर्मियों के 18 हजार पद खाली

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments