news-details
बड़ी खबर

हरियाणा के 3 मेजर को शौर्य चक्र मिला:पानीपत के धौंचक को आतंकी मुठभेड़ में लगी थी गोली

Raman Deep Kharyana :-

मोहाली के शहीद कर्नल को कीर्ति चक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में पहले चरण के गैलेंट्री अवॉर्ड्स दिए।

ये अवॉर्ड ड्यूटी के दौरान असाधारण बहादुरी, समर्पण और बलिदान देने वालों के सम्मान में दिए गए। इसमें हरियाणा के एक शहीद समेत 3 मेजर को शौर्य चक्र और पंजाब के शहीद कर्नल को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया.


कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए पानीपत के मेजर आशीष धौंचक की मां कमला सम्मान लेते वक्त भावुक हो गईं। राष्ट्रपति ने उन्हें गले लगाया और सांत्वना दी। पत्नी ज्योति भी भावुक नजर आईं। आशीष धौंचक (36) 13 सितंबर 2023 को शहीद हुए थे।

मेजर आशीष 19 राष्ट्रीय राइफल्स की सिख लाइट इन्फैंट्री में तैनात थे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 अगस्त 2023 को सेना मेडल दिया था। मेजर आशीष की 4 साल की एक बेटी है। उनकी पत्नी ज्योति गृहिणी हैं। मेजर का परिवार TDI सिटी में रहता था।

मेजर आशीष ने अपने लिए पानीपत की TDI सिटी में नया घर बनवाया था। इसमें वह अपने बर्थडे पर शिफ्ट होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए।

हरियाणा के 3 मेजर को शौर्य चक्र मिला:पानीपत के धौंचक को आतंकी मुठभेड़ में लगी थी गोली

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments