पंचकूला में 2 दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए
CM नायब सैनी ने स्थिति की निगरानी के लिए अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए
जस्ट इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 शहरों पर रॉकेट दागे। हालांकि इंडियन आर्मी ने उन्हें आसमान में ही न्यूट्रीलाइज कर दिया। इसके बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। पंचकूला में 2 दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
CM नायब सैनी ने स्थिति की निगरानी के लिए अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा डॉक्टरों समेत सेहत विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए इमरजेंसी में 25% बैड रिजर्व रखवा लिए गए हैं।
उधर, हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। एयरपोर्ट के अंदर विजिटर्स और पैसेंजर की एंट्री नहीं हो पाएगी।
हरियाणा में भी हाई अलर्ट कर दिया गया
0 Comments