भिवानी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भिवानी में पैतृक गांव गोलागढ़ में अंतिम सांस ली। हरि सिंह को सुबह हार्ट अटैक आया। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल 8 भाई-बहन थे। जिनमें हरि सिंह सातवें नंबर पर थे। वे गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते थे। हरि सिंह 4 बच्चों के पिता थे।
गांव गोलागढ़ के सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने बताया कि हरि सिंह शनिवार तक ठीक थे और घर पर ही थे। आज सुबह ही उन्हें हार्ट अटैक आया। BJP की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के वह चाचा ससुर थे।
पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का आज 80 साल की उम्र में निधन
0 Comments