चुनाव पर्यवेक्षक जी क्रिस्ट किशोर कुमार ने क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर सभी आवश्यक सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करने बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चुनाव पर्यवेक्षक ने गांव नेजाडेला में बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बूथ पर पेयजल, रैम्प, लाइट, साफ सफाई आदि की पुख्ता व्यवस्था हो। उन्होंने मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरण और दिव्यांगों के लिए फार्म 12-डी की तैयारियों की भी जानकारी ली।
चुनाव पर्यवेक्षक जी क्रिस्ट किशोर कुमार ने किया बूथों का निरीक्षण
0 Comments