news-details
मौसम

हरियाणा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

Raman Deep Kharyana :-

7 जिलों में 50KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा


हरियाणा में रविवार दोपहर बाद सिरसा और फतेहाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई। सिरसा में बारिश के साथ-साथ तारा बाबा की कुटिया में ओले भी गिरे। भिवानी और कैथल में बादल छाए हुए हैं।


वहीं, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, चरखीदादरी, झज्जर, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में मौसम साफ है।


हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फतेहाबाद व इसके पास लगते जिलों व में तेज धूलभरी हवाएं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।


मौसम विभाग पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। जिसमें से 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है।


15 जिलों (पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

हरियाणा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments