हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस सर्विस:2 दिन मिलेगा लाभ, बच्चे भी सफर करेंगे; एसोसिएशन बोली- प्राइवेट बस में टिकट लगेगी
हरियाणा में 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। महिलाओं को इस सुविधा का लाभ एक दिन पहले यानी 8 अगस्त को भी मिलेगा। उनके साथ 15 साल तक का बच्चा भी मुफ्त में सफर कर सकेगा।
बुधवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है।
राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है, ताकि महिलाएं, बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।
हालांकि, स्टेज कैरिज बस ऑपरेटर्स वेल्फेयर एसोसिएशन का कहना है कि बसों में टिकट लगेगा। सरकार प्राइवेट बस वालों को इसके लिए मजबूर नहीं कर सकती।
Free Bus Service: रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकेंगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज यह घोषणा की। सरकारी आदेश के अनुसार, हरियाणा की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिलाएं बच्चों के साथ 8 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक फ्री बस सर्विस का लाभ उठा सकेंगे, लेकिन यह सुविधा केवल हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने के लिए लागू है।
हरियाणा में 2 दिन बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं, किन रूटों पर मिलेगी सुविधा?
0 Comments