हरियाणा सरकार ने सूबे के करीब 10 लाख कुम्हारों को राहत मिली है। सरकार इन्हें पात्रता प्रमाण पत्र देने जा रही है।
इसके लिए कुरुक्षेत्र में स्टेट लेवल का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र सहित सीएम नायब सैनी कैथल, करनाल और यमुनानगर के कुम्हारों को पात्रता प्रमाण पत्र देंगे।
वहीं अन्य जिलों में कैबिनेट मंत्रियों, मंत्रियों और बीजेपी नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। हरियाणा में कुम्हार समुदाय के परिवारों को ‘पात्रता प्रमाण पत्र‘ दिए जाएंगे।
पात्रता प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो यह प्रमाणित करता है कि कोई व्यक्ति या संस्था किसी विशेष पाठ्यक्रम, परीक्षा, या नौकरी के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करती है।
यह प्रमाण पत्र आमतौर पर शिक्षा संस्थानों, सरकारी विभागों, या अन्य संगठनों द्वारा जारी किया जाता है।
हरियाणा के 10 लाख कुम्हारों को राहत:पात्रता प्रमाण पत्र मिलेंगे; कुरुक्षेत्र में CM देंगे, अन्य जिलों में कैबिनेट मंत्री, MP की लगी ड्यूटी
0 Comments