वेल तक पहुंचे विधायक; सदन आधे घंटे के लिए स्थगित
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। प्रश्नकाल की कार्यवाही की शुरुआत में भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत को लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में बेटियों का मर्डर हो रहा है। ऐसे में सदन कैसे चलेगा?कांग्रेस विधायक हाथों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। इसके बाद स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद अहमदाबाद हादसे पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रस्ताव पढ़ा।
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र- पहला दिन:मनीषा की मौत पर कांग्रेस का हंगामा
0 Comments