रोहतक में 10 कर्मी हटाए, सरकार ने जॉब सिक्योरिटी दी थी, 5 साल अनुभव की शर्त में फंसे
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मियों की नौकरी पर फिर संकट दिख रहा है। रोहतक में सिंचाई विभाग में HKRN के तहत क्लास-सी के 8 व ग्रुप-डी के 2 कर्मचारियों को हटाने के निर्देश जारी हो गए।
कर्मियों को यह कहकर हटाया जा रहा है कि उनकी सर्विस 5 साल से कम है। हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मियों की नौकरी को सेवा सुरक्षा गारंटी के तहत सुरक्षा देने की घोषणा की है। हालांकि इसमें 5 साल का सेवा अनुभव पूरा करने की शर्त है। इसकी नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है।
मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री रहते 1 नवंबर 2021 को HKRN गठन की घोषणा की थी। इसका मकसद ठेकेदारी व आउटसोर्सिंग प्रणाली की जगह अधिक पारदर्शी व मेरिट आधारित प्रक्रिया लागू करना है।
प्रदेश में 3 लेवल पर करीब 1.20 लाख कर्मी HKRN के तहत लगे हुए हैं। हालांकि यह आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है कि इनमें से 5 साल से कम अनुभव वाले कितने हैं। इसी बीच, 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मियों को हटाने का रोहतक में निर्देश जारी होने के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
हरियाणा में HKRN में भर्ती कर्मचारियों पर संकट
0 Comments