राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के 80वें दौर के मॉड्यूलर सर्वेक्षण शिक्षा, 2025 के अनुसार, हरियाणा में एक शैक्षणिक वर्ष के दौरान स्कूली शिक्षा पर प्रति छात्र औसत व्यय 25 हजार 720 रुपए है, जो चंडीगढ़ के बाद दूसरे स्थान पर है और राष्ट्रीय औसत से दोगुने से भी अधिक है।
हरियाणा में स्कूली शिक्षा पर लड़कियों की तुलना में लड़कों पर ज्यादा खर्च होता है। लड़कों के लिए सालाना खर्च 27 हजार 697 रुपए और लड़कियों के लिए 23 हजार 465 रुपए है।
राज्य के सरकारी स्कूलों में, एक बच्चे की स्कूली शिक्षा पर प्रति शैक्षणिक वर्ष खर्च काफी कम यानी 4 हजार 479 रुपए है। वहीं, प्राइवेट एडेड स्कूलों में यह खर्च बढ़कर 48 हजार 636 रुपए और निजी-गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में 39 हजार 15 रुपए हो जाता है।
चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में स्कूल एजूकेशन सबसे महंगी: बेटियों से ज्यादा बेटों पर खर्च करते हैं पेरेंट्स
0 Comments