नगर निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज नगर निगम रोहतक ने सुखपुरा चौक व वार्ड 11 में विशेष सफाई अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया। यह अभियान शहर को स्वच्छ, स्वास्थ्यपूर्ण और सुंदर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
अभियान में नगर निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जमा कचरे को संग्रहित किया। विशेष ध्यान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग न करने पर दिया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें।
विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने अभियान स्थल का निरीक्षण किया और सफाई कार्य की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता की पुष्टि की।
उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही नगर निगम यह सुनिश्चित कर सकता है कि शहर स्वच्छ और सुंदर रहे।
मोके पर उपस्थिति सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे कचरा प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी निभाएँ, कचरा केवल डस्टबिन में डालें और इधर-उधर न फैलाएँ।
नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, जिससे रोहतक शहर को स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
नगर निगम रोहतक द्वारा सुखपुरा चौक व वार्ड 11 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान: डा. आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
0 Comments