गुरुग्राम में 2 महिलाओं ने फाइनेंसर को हनीट्रैप में फंसा लिया। उन्होंने पहले मिस कॉल करके उससे दोस्ती की। फिर बातचीत करने लगे। इसके बाद घर जाकर एक महिला ने शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद बुजुर्ग को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की।
हालांकि, बुजुर्ग ने समय रहते अपनी बेटी को सारी बात बताई और पालम विहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद हरियाणा महिला आयोग और एकम न्याय फाउंडेशन के सहयोग से पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं और उनके सहयोगी वकील को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान रोहतक के सेक्टर-27 की रहने वाली कंचन (24) उर्फ कृतिक, दिल्ली के रत्न विहार की रहने वाली आशा (47) उर्फ रेनू और भिवानी के निवासी वकील कुलदीप मलिक (40) के रूप में हुई है।
फाइनेंसर को हनीट्रैप में फंसाने वाली दो महिलाएं और एक वकील गिरफ्तार
0 Comments