news-details
बड़ी खबर

सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार : अरविंद शर्मा

Raman Deep Kharyana :-


 देश व प्रदेश के हर कोने में निकलेगी 'सरदार@150 यूनिटी मार्च' पदयात्रा : सहकारिता मंत्री


रोहतक 17 अक्टूबर।

अखंड भारत' के शिल्पी सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम के तहत पदयात्राओं का आयोजन करेगी।

 अरविंद शर्मा ने देश के सभी नागरिकों से पटेल जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश की एकता और सुरक्षा को बनाए रखने में अपना सहयोग देने की अपील की।

 उन्होंने कहा कि यह अभियान युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करेगा।

 भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में भाजपा भव्य तरीके से मनायेगी। 

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे, जिन्होंने देश को एकजुट करने में अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा प्रदेश भर में 'सरदार 150@ यूनिटी मार्च' के तहत विशाल पदयात्राओं और 'रन फॉर यूनिटी' आयोजन किया जायेगा।

 भाजपा प्रदेश कार्यालय "मंगल कमल" में आयोजित प्रेस वार्ता में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक,जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक और जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज भी मौजूद रहे। 

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सरदार पटेल को नमन करते हुए उनकी महानता को याद किया और कहा कि उनकी दूरदर्शिता के कारण ही आज देश एकजुट है।

डॉ अरविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि देश के शिल्पी थे। उन्होंने कहा, "सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे। उनकी जयंती,जिसे 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है, हमें उनके महान योगदान की याद दिलाती है।"

 डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि पटेल जी ने अपनी सूझबूझ और दृढ़ इच्छाशक्ति से 563 से अधिक रियासतों को भारतीय गणराज्य में शामिल कर देश को एकजुट किया। उन्होंने गुजरात के केवड़िया में स्थापित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह लौह पुरुष की महानता और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

डॉ शर्मा ने कहा कि 'सरदार@150 यूनिटी मार्च' के तहत प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र और हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी। इन पदयात्राओं की दूरी 8 से 10 किलोमीटर होगी। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान के बारे में जागरूक करना और देश की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प लेना है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के दिन, प्रदेश के सभी जिलों में 'रन फॉर यूनिटी' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होने के साथ-साथ सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को भी बल प्रदान करेगी।

सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार : अरविंद शर्मा

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments