बड़ौली सहित 7 दावेदार, 117 वोटर करेंगे नाम फाइनल; प्रदेशाध्यक्ष बोले- केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा
इस बार हरियाणा का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नॉमिनेटेड नहीं, इलेक्टेड होने वाला है। इसकी केंद्रीय स्तर पर संगठन ने मंजूरी दे दी है। साथ ही प्लानिंग भी शुरू कर दी है।
पार्टी के केंद्रीय सूत्रों का कहना है कि 15 सितंबर के करीब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के ऐलान के बाद केंद्रीय संगठन की ओर से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
इस बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए मोहन लाल बड़ौली (वर्तमान अध्यक्ष) सहित 7 दावेदार बताए जा रहे हैं।पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले के बाद स्थानीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार चेहरों ने लॉबिंग शुरू कर दी है।
कुछ दावेदार दिल्ली के केंद्रीय मंत्रियों के यहां चक्कर काटने शुरू कर चुके हैं। कुछ चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ अपने नाम की पैरवी कर रहे हैं।
हरियाणा में BJP अध्यक्ष नॉमिनेटेड नहीं, इलेक्टेड होगा
0 Comments