गीता जयंती महोत्सव का भी 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा आयोजन
डीसी अजय कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
गुरुग्राम, 29 अक्टूबर।
हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाणा दिवस को पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।
गुरुग्राम जिला मुख्यालय पर एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्यता और गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इसी क्रम में जिला स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से एक दिसंबर तक सफलतापूर्वक करवाया जाएगा। डीसी अजय कुमार ने हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव के संबंध में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।
इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी डीसी और संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) से हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला में भव्यता और गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा हरियाणा दिवस : डीसी डा. अजय कुमार
0 Comments