news-details
बड़ी खबर

रोहतक निगम कमिश्नर आनंद शर्मा का गंदगी फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन

Raman Deep Kharyana :-

गंडासो पर की गई सीलिंग की कार्यवाही और C&D Waste खुले में डालने वालों का किया 50000 रूपये का चालान

रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए गंदगी फैलाने वालों के ख़िलाफ़ कड़े एक्शन में आ गए हैं । निगम कमिश्नर आनंद शर्मा लगातार शहर स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं उसके बावजूद जो लोग गंदगी फैला रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम द्वारा पूर्व में झज्जर चंगी पर स्थित गंडासे वालो के चालान किए गए थे तथा उनको नियमो की अवहेलना करने पर सीलिंग की कार्यवाही बारे चेतावनी भी दी गई थी। परन्तु गंडासे वालो ने निरंतर गंदगी फैलाते पाये गये तथा उन द्वारा चारा सड़क पर डालने के कारण पशुओ का जमावड़ा सड़क पर पाया जाता था जिससे दुर्घटना होने की संभावना भी रहती है। आज नगर निगम ने सख्ती से कार्यवाही करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई तथा नगर निगम द्वारा अन्य स्थानो पर भी गंदगी फैलाने वालो के विरूद्व सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। 

    नगर निगम आयुक्त आनंद शर्मा ने यह भी बताया कि नगर निगम विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने भवन शाखा के अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ बैठक आयोजित की गई जिस दौरान निर्देश दिए गए कि C&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) खुले में/सड़क पर डालने वालो पर कार्यवाही की जाये तथा सम्बन्धित से C&D Waste को उठाया जाये अन्यथा नगर निगम द्वारा C&D Waste उठवाते हुए, इस दौरान आया हर्जा-खर्चा सम्बन्धित से वसूला जाये। आज नगर निगम की टीम द्वारा खुले में/सड़क परC&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) डालने वालो पर कार्यवाही करते हुए 7 चालान 50000 रूपये के किए गये। आमजन से अपील है किC&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) को खुले में/सड़क पर न डाले, इसे केवल नगर निगम द्वारा चिन्हत स्थल जेल रोड़, गांव सुनारियां पर ही डाला जाये।

रोहतक निगम कमिश्नर आनंद शर्मा का गंदगी फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments