हरियाणा में बारिश से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच पहली बार सेना की मदद ली गई है।
आज सेना के 80 जवानों ने झज्जर के बहादुरगढ़ में मोर्चा संभाला। यहां जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं।
फरीदाबाद में यमुना, सिरसा में घग्गर, कुरुक्षेत्र में मारकंडा और अंबाला में टांगरी नदी ओवरफ्लो हैं।
हथिनीकुंड बैराज पर 106 घंटे बाद जलस्तर डेंजर लेवल 1 लाख क्यूसेक से कम आने पर फ्लड गेट डाउन किए गए। अब थोड़ा-थोड़ा पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है।
हरियाणा में पहली बार सेना ने संभाला मोर्चा !... बारिश से बाढ़ का खतरा ! ....3 नदियां ओवरफ्लो...
0 Comments