भिवानी के भीम स्टेडियम में 28 जनवरी से 12 फरवरी तक सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा अग्निवीर के विभिन्न पदों की भर्ती की जाएगी। डीसी साहिल गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने तैयारियों के बारे में डीसी को विस्तार से बताया।
डीसी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान भीम स्टेडियम के चारों ओर पुलिस की सख्ती रहेगा। किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित आर्मी भर्ती को लेकर डीसी साहिल गुप्ता विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए।
8800 युवा लेंगे भाग
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले से युवा भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया में करीब 8 हजार 800 युवा भाग लेंगे। इनमें करीब 2 हजार युवा प्रदेशभर के अन्य विभिन्न जिलों के भी शामिल हैं। भर्ती में अग्रिवीर जेडी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टेक्निकल और ट्रेडमैन के पद शामिल हैं। प्रतिदिन करीब 650 युवा भर्ती में शामिल होंगे।
सुबह 4 बजे होगी एंट्री
भर्ती प्रक्रिया के लिए करीब 4 बजे भीम स्टेडियम में युवाओं की एंट्री होगी। भर्ती में शामिल युवाओं का मेजरमेंट, डॉक्यूमेंट चेक, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और दौड़ होगी। दौड़ चिकित्सकों की मौजूदगी में होगी। भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का ड्रग टेस्ट भी होगा।
भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित आर्मी भर्ती को लेकर डीसी साहिल गुप्ता विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए।
भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित आर्मी भर्ती को लेकर डीसी साहिल गुप्ता विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए।
`मूल दस्तावेजों के साथ एडमिट कार्ड अनिवार्य`
सेना भर्ती 2025-2026 अग्निवीर स्कीम और स्थायी श्रेणी के तहत ऑनलाइन परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए 28 जनवरी से 12 फरवरी के बीच भीम स्टेडियम भिवानी में शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सामान्य प्रवेश परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्धारित समय के अनुसार भीम स्टेडियम में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। भर्ती में शामिल होने के लिए मूल दस्तावेजों के साथ-साथ एडमिट कार्ड भी अपने साथ जरूर लेकर आएं।
Vacancies : भिवानी में 28 जनवरी से अग्निवीर भर्ती, 12 फरवरी तक भीम स्टेडियम में होगी, 8800 युवा लेंगे भाग, सुबह 4 बजे से एंट्री
0 Comments