प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम !..
रोहतक _अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंसी गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला रोहतक की पहली ग्राम पंचायत आधारित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की गई है।
जिला की सभी ग्राम पंचायतों से संपर्क कर उनके द्वारा एकत्रित किये गए सूखे कचरे को इस शैड में लाया जाएगा। यहां कचरे का पृथक्करण कर प्लास्टिक को अलग किया जाएगा तथा शेष कचरे का निपटान नियमानुसार किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार जिला के गांव बैंसी में 16 लाख रुपये की राशि से स्थापित किये गए जिला के पहले प्लास्टिक प्रबंधन प्लांट का उद्घाटन करने के उपरांत ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ठोस कचरा प्रबंधन शैड में आधुनिक प्लास्टिक वेस्ट मशीन स्थापित की गई है।
16 लाख रुपये की लागत से लगी प्लास्टिक वेस्ट मशीन !....
0 Comments