चंडीगढ़, 31 जनवरी, 2026: रिलायंस जियो ने मोहाली में अपने हरियाणा स्टेट ऑफिस के साथ पूरे हरियाणा में अपने कार्यालयों और विभिन्न फील्ड लोकशन्स पर 1 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया ।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का जियो का मुख्य उद्देश्य अपनी फील्ड टीमों सहित अपने कर्मचारियों, सर्विस प्रोवाइडर पार्टनर्स और लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करना था।
हरियाणा भर में आयोजित सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रमुख सुरक्षा उपायों के महत्व पर जोर दिया गया, साथ ही राज्य भर में जियो कार्यालयों में सड़क सुरक्षा बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए गए। टीम के सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बैज भी वितरित किए गए।
“फैमिली फर्स्ट, सेफ्टी मस्ट” पहल के तहत, दोपहिया वाहनों को चलाने वाले फील्ड टीमों के सदस्य और सर्विस प्रोवाइडर पार्टनर्स को रिफ्लेक्टिव स्टिकर दिए गए, जिन पर उनके घर और कार्यालय के संपर्क नंबर भी अंकित थे। सुरक्षा के लिए क्रैश हेलमेट भी वितरित किए गए। इसके अलावा, रोड सेफ्टी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रोड शो भी आयोजित किए गए। जियो कर्मचारियों, फील्ड स्टाफ और सर्विस प्रोवाइडर पार्टनर्स के चार पहिया और दो पहिया वाहनों का निरीक्षण भी किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अच्छी कार्यशील स्थिति में हैं।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने पर विशेष जोर दिया गया। टीम के सदस्यों को डिफेंसिव ड्राइविंग और कोहरे में ड्राइविंग के बारे में भी टिप्स दिए गए।
जियो में सेफ्टी कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सेफ्टी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाता है ताकि एक्सीडेंट / इंजरी को रोका जा सके । इससे जियो को ज़ीरो एक्सीडेंट /इंजरी के अपने उद्देश्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
रिलायंस जियो ने पूरे हरियाणा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया
💥 Sex Dating. Login 👆 yandex.com/poll/83KivWDXMP fbv75p , February 14, 2026
cvgdul