रोहतक जिले के महम के वार्ड नंबर-1 ढेर पाना में सुबह आकाशदीप उर्फ सन्नी का शव मिला। वह अपने घर में अकेला रहता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता की भी मौत हो चुकी है।जानकारी के अनुसार, आकाशदीप (40) रात खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। उसके लिए खाना बनाने वाली महिला शाम को उसके घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने आसपास रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को बताया।परिवार के सदस्यों ने भी आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर आकाशदीप का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी गई।
रोहतक में घर के अंदर मिली व्यक्ति की लाश !... पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर निकाला !..
0 Comments