रोहतक के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान के मर्डर में खुलासा हुआ है। उसके मर्डर की पूरी प्लानिंग उस धर्मेंद्र के भांजे प्रदीप ने रची, जिस धर्मेंद्र की 2018 में सत्यवान ने हत्या की थी। प्रदीप ने योजनाबद्ध तरीके से सत्यवान की हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में फेंका था। प्रदीप ने सत्यवान के घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार पर GPS ट्रैकर लगा दिया था, ताकि वह उसका पीछा कर सके। यह पूरी घटना गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसी दिन जब सत्यवान कार लेकर निकला तो खरावड़ गांव के पास सुनसान जगह पर प्रदीप ने अपने साथियों संग मिलकर सत्यवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
रोहतक सत्यवान हत्याकांड में खुलासा !... बदला लेने के लिए कार में लगाया GPS ट्रैकर !... सुनसान जगह पर मारीं गोलियां !..
0 Comments