news-details
बड़ी खबर

ट्रांसपोर्टर को गोली मारने वाले बदमाशों का एनकाउंटर

Raman Deep Kharyana :-

2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

पानीपत 

पानीपत के बहुचर्चित ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम फायरिंग मामले में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल बदमाशों को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

24 जनवरी को इन बदमाशों ने महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर को 3 गोलियां मारी थीं, जिनमें एक गोली सिर और 2 पेट में लगीं। घायल ट्रांसपोर्टर का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब पुलिस पता लगा रही है कि इन बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर हमला क्यों किया।

ट्रांसपोर्टर को गोली मारने वाले बदमाशों का एनकाउंटर

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments