टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोग अब मात्र 340 रुपये महीने में अनलिमिटेड सफर कर सकते हैं.
इसका लाभ केवल वो ही आवेदक उठा सकते हैं, जिनका घर उस टोल प्लाजा से 20 किमी की रेडियस के भीतर हो. यह भी बता दें कि ये सुविधा केवल निजी वाहनों (White Number Plate) के लिए है. कमर्शियल गाड़ियों (पीली प्लेट) को इसका लाभ नहीं मिलता. इस पास का लाभ लेने के लिए आपकी गाड़ी पर एक्टिव FASTag भी लगा होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिल पाएगा.
पास बनवाने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?
अगर आप इस पास के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे:
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC): गाड़ी आपके नाम या परिवार के सदस्य के नाम होनी चाहिए.
पते का प्रमाण (Address Proof): आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल, इससे ये साबित होगा कि आप 20 किमी के दायरे में रहते हैं.
FASTag आईडी: आपके वाहन का एक्टिव फास्टैग.
आवेदन कैसे करें?
आप दो तरीकों से यह पास बनवा सकते हैं:
ऑनलाइन (IHMCL पोर्टल):आप IHMCL की वेबसाइट या अपने फास्टैग प्रोवाइडर बैंक के ऐप/वेबसाइट पर जाकर ‘Monthly Pass’ सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं.
दूसरा आप सीधे टोल प्लाजा के पास स्थित POS (Point of Sale) काउंटर पर जाकर दस्तावेज जमा कर तुरंत पास एक्टिवेट करवा सकते हैं.
एक और राहत: 10 सेकंड का नियम
याद रहे, अगर आप टोल पर 100 मीटर से लंबी लाइन में फंसे हैं या आपको टोल बूथ तक पहुंचने में बहुत समय लग रहा है, तो आप 10 सेकंड नियम के तहत बिना टोल दिए भी निकल सकते हैं. अगर पीली लाइन से पीछे गाड़ियां खड़ी हैं, तो ऐसा हो सकता है.
अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ! सिर्फ 340 रुपये में महीने भर करें अनलिमिटेड सफर
0 Comments