news-details
बड़ी खबर

धारूहेड़ा में होंडा कंपनी के मैनेजर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, पत्नी एक कॉलेज में हैं लेक्चरर

Raman Deep Kharyana :-

धारूहेड़ा की एक पॉश सोसाइटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत व्यक्ति ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक 48 वर्षीय अमित सांगवान राजस्थान के टपूकड़ा स्थित होंडा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर के पद पर तैनात थे।

अमित सांगवान मूल रूप से भिवानी जिले के निवासी थे और वर्तमान में धारूहेड़ा की एम2के सोसाइटी में अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। रात करीब 12 बजे उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने फ्लैट की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अमित सांगवान का परिवार समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान रखता है। उनकी पत्नी भिवानी में एक कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं और वहीं रहती हैं। 2 बेटियों के पिता थे। उनके पिता शिक्षा विभाग में प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि मां भी लेक्चरर पद से रिटायर है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अमित की भाभी तमिलनाडु में न्यायाधीश (जज) के पद पर कार्यरत हैं, वहीं, उनके मामा पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर तैनात हैं।

धारूहेड़ा में होंडा कंपनी के मैनेजर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, पत्नी एक कॉलेज में हैं लेक्चरर

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments