सोनीपत
हरियाणा पुलिस के ASI ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली खोपड़ी में फंस गई। खून निकलता देख पत्नी ने सिर पर चुन्नी भी बांधी, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण एएसआई ने मौके पर दम तोड़ दिया।
एएसआई जसबीर (45) सोनीपत पुलिस लाइन में तैनात थे। घटना के समय वे पत्नी के साथ सरकारी क्वार्टर में थे। पत्नी किचन में खाना बना रही थी। शनिवार- रविवार की रात करीब 12 बजे उन्होंने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी।
अंदर जाकर देखा तो पति फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। रिवॉल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जसबीर का बेटा विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहा है। उनके लौटने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ASI ने गोली मारकर सुसाइड किया, सोनीपत में सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग की
0 Comments