news-details
बड़ी खबर

बजट सत्र में बदली रणनीति के साथ उतरेगी कांग्रेस:वॉकआउट नहीं, फैक्ट्स-डाक्यूमेंट के साथ 5 प्वाइंट्स पर फोकस; दिल्ली में मंथन कल

Raman Deep Kharyana :-


हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ रणनीतिक आक्रमण का ऐलान कर दिया है। इस बार सदन में हंगामे या वॉकआउट की जगह कांग्रेस फैक्ट्स, आंकड़ों और सरकारी दस्तावेजों के सहारे सरकार को घेरने की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस भवन में विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है।बैठक में प्रदेशाध्यक्ष समेत सभी कांग्रेस विधायक शामिल होंगे। इसमें 20 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक प्रस्तावित बजट सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली विस्तृत रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बजट सत्र में बदली रणनीति के साथ उतरेगी कांग्रेस:वॉकआउट नहीं, फैक्ट्स-डाक्यूमेंट के साथ 5 प्वाइंट्स पर फोकस; दिल्ली में मंथन कल

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments