कानून एवं व्यवस्था कम्पनी का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की बैठक
कानून व्यवस्था की स्थिती से निपटने के लिए हर वक्त रहें तैयार- एडीजीपी एच.एस. दून
प्रभावी रूप से पैट्रोलिंग प्लान करें लागू, जनता के साथ करें सभ्य व्यव्हार
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, पंचकूला श्री हरदीप सिंह दून ने आज जिला रोहतक का दौरा किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज रोहतक सिमरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहतक सुरेन्द्र सिंह भौरिया, एएसपी वाई.वी.आर. शशि शेखर, एएसपी प्रतीक अग्रवाल, एएसपी रविन्द्र कुमार, डीएसपी शहर गुलाब सिंह, डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया, डीएसपी दलीप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एडीजीपी ने पुलिस लाईन रोहतक में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से निपटने के लिए तैयार की गई कंपनियों का निरीक्षण किया तथा जवानों के साथ संवाद किया।
एडीजीपी हरदीप सिंह दून ने पुलिस लाईन में लॉ एंड कम्पनी का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि लॉ एंड कम्पनी मे नये व पुराने दोनो तरह के जवान शामिल होने चहिये। सभी दंगा निरोधक उपकरण सही हो। कम्पनी द्वारा निंरतर अभ्यास किया जाना चहिये। सभी पुलिस जवानो को साप्ताहिक अवकाश मिलना चहिये।
इसके उपरांत आईजी रोहतक, पुलिस अधीक्षक रोहतक व अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे स्थित सभागार में मीटिंग कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।
बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पट्रोल पंप, होटल, ढाबे, स्कूल, कॉलेज, हस्पताल, मार्केट, कोचिंग संस्थान आदि सभी स्थानो पर सीसीटीवी कैमरा लगा होना चहिये। अच्छे एवं उच्च गुणवत्ता के सीसीटवी कैमरा मैन एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर लगवाए। सीसीटीवी का कम से कम 30 दिन का बैकअप अवश्य रखें। डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि अपराधों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभाते हैं। सभी क्षेत्रो मे पुलिस द्वारा पट्रोलिंग की जाये व सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करे। उन्होने कहा कि जनता के साथ सभ्य व्यवहार करे। आपातकालीन कॉल आने पर त्वरित रिसपांस ही जनता का भरोसा मजबूत करता है। कॉल प्राप्त होने पर तुरंत प्रतिक्रिया दें। आम नागरिकों की बात धैर्यपूर्वक सुनें।
आगे उन्होने कहा कि सडक दुर्घटना के कारण हमारे देश मे बहुत से ज्यादा व्यक्तियो की मौत होती है तथा लाखों लोग हर साल अपाहिज हो जाते है। मोटर वाहन अधिनियमो की पालना करने बारे आमजन को प्रेरित करे। हरियाणा पुलिस द्वारा हर वर्ष सडक सुरक्षा प्रतियोगिता करवाई जाती है। जिसके माध्यम से सडक सुरक्षा अधिनियमो के बारे मे आमजन को जागरुक किया जाता है। इस साल करीब 43 लाख बच्चो ने सडक सुरक्षा प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया है। युवा पीढी का असर समाज पर सबसे ज्यादा होता है। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर समाज को यातायात नियमों के बारे में जागरुक करने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाये।
एडीजीपी हरदीप सिंह दून ने जिला रोहतक का किया दौरा
0 Comments