लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी; पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू; स्टूडेंट्स को पिन्नी-खीर मिलेंगी
हरियाणा दिवस के मौके पर नायब सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी कर दी। शनिवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 5,22,162 महिलाओं के बैंक खातों में 109 करोड़ रुपए डाले गए हैं। CM ने दावा किया कि पार्टी के संकल्प पत्र के 217 में 47 वादे पूरे हो गए हैं। 158 पर काम चल रहा है।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6,97,697 आवेदन हुए हैं, जिनमें से 6,51,529 विवाहित महिलाएं और 46,168 कुंवारी हैं। अभी 1,75,179 पेंडिंग हैं। योजना के तहत परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) की बजाय आधार कार्ड की इनकम का डेटा इस्तेमाल किया गया है। इसलिए पात्रों की संख्या तय अनुमान से कम रही है। पहले सरकार ने दावा किया था कि फैमिली आईडी के हिसाब से 19.62 लाख महिलाएं इस योजना के लाभ की पात्र हैं।
उधर, 1 नवंबर, 1966 को स्थापित हुए इस राज्य का स्थापना दिवस हरियाणा सरकार पंचकूला में लगातार 3 दिनों तक मना रही है। सरकार ने आज से पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत की है। पिछले 3 दिन से इसे ट्रायल बेस पर चलाया जा रहा था। तीन दिनों में 917 पेपरलेस रजिस्ट्री हुईं। आज से इसे पूरे हरियाणा में लागू कर दिया गया है।
साथ ही, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिड-डे मील में पिन्नी और खीर 31 मार्च, 2026 तक शामिल करने का निर्णय लिया है। अब सप्ताह में एक बार दोपहर के भोजन में ये व्यंजन परोसे जाएंगे।
हरियाणा दिवस पर 5.22 लाख महिलाओं को ₹2100 मिले
0 Comments