पंजाब-हरियाणा तक सप्लाई होने वाला गांजा जब्त होने पर भागा था
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
जोधपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में 5 महीने से फरार चल रहे इनामी बदमाश को पकड़ा है। फरारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जोधपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया- तस्कर पर 25000 का इनाम घोषित था। दिसंबर महीने में 5 क्विंटल गांजा को नए साल के आयोजनों में पंजाब-हरियाणा तक सप्लाई करना था। इसके तार झारखंड, बिहार तक फैले हुए थे। उस साजिश की मुख्य सूत्रधार पकड़ा गया तस्कर था।
साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन क्रिसेंट मून चलाकर नशे की दुनिया के कुख्यात किंगपिन चंद्र प्रकाश (28) पुत्र मनोहर लाल निवासी लाखेटा मतोड़ा जिला फलोदी को पकड़ा है।
इस तरह पकड़ में आया तस्कर
आईजी विकास कुमार ने बताया- दिसंबर में 5 क्विंटल गांजा पकड़े जाने पर तस्कर फरार हो गया था। 5 महीने से उसकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान जेल में बंद उसके गुर्गों पर भी नजर थी। गुर्गों की ओर से झारखंड से लाए गए गांजे के पैसे के हिसाब-किताब को लेकर मची गहमागहमी पर टीम ने फोकस किया। जेल में मिलने आने वाले से गुर्गे पैसों का हिसाब करने की शिकायत करते और वहां मिलने आने वाले हिसाब सलटाने के लिए तस्कर चंद्र प्रकाश का पता ठिकाना ढूंढते रहे।
आखिरकार गुर्गे के जान पहचान वाला तस्कर के जोधपुर के ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब हो गया। इसके साथ ही साइक्लोनर टीम की कामयाबी का रास्ता भी खोल दिया। उस संपर्क सूत्र का पीछा करते हुए साइक्लोनर टीम चंद्र प्रकाश के सुरक्षित ठिकाने तक पहुंची और गिरफ्तार किया।
कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे
तस्कर के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में मामले में दर्ज है। साल 2013 में पहली बार पाली में 3 क्विंटल डोडा चुरा मध्यप्रदेश से लोहावट लाते हुए चंद्र प्रकाश मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद करीब-करीब हर साल एक न एक प्रकरण उसके खिलाफ दर्ज होता रहा।
तस्कर के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले जैसे कई प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पंजाब और राजस्थान के पाली, भीलवाड़ा, भरतपुर, जैसलमेर, जोधपुर के कई थानों में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं ।
ये रहे पुलिस टीम में शामिल
पुलिस की टीम में एसआई कन्हैयालाल, एसआई नेमाराम, हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, मनीष परमार, जोगाराम और कमांडो भंवर सिंह शामिल रहे। ऑपरेशन में हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र की भूमिका रही। आईजी विकास कुमार ने बताया- कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल लोगों को जोधपुर रेंज कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा
जोधपुर में 5 महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार:अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज,
0 Comments